
झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) रांची द्वारा कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 की सूचना: झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी 2025 से 03 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक) में होगी।कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र 7 फरवरी 2025 से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड किया जा सकेगा। सभी परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि वे अपने प्रवेश पत्र को विद्यालय या महाविद्यालय से प्राप्त करें और प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। आपका प्रवेश पत्र स्कूल या कॉलेज द्वारा ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा। कृपया ध्यान दें और परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नियमित रूप से परिषद की वेबसाइट या jharupdate.com पर अपडेट चेक करते रहें।
Shift & Time | द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 PM से शाम 5:15 PM) |
---|---|
Admit Card Date: | 07 फरबरी 2025 से |
Exam Date: | 11 फरवरी 2025 से 03 मार्च 2025 |
Join Our Telegram Channel | Click Here |
Join Our whatsApp group | Click Here |
झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की मुख्य जानकारी:
झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी 2025 से 03 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी:
- कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा: 11 फरवरी 2025 से 03 मार्च 2025 तक।
- प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन: 04 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक, यह परीक्षा संबंधित विद्यालय द्वारा ली जाएगी।
- ऑनलाइन प्रवेश पत्र (Admit Card): 07 फरवरी 2025 से परिषद की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।
- परीक्षा का प्रकार:
- परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न, अतिलघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय मिश्रित प्रश्न होंगे।
- परीक्षा केवल उत्तरपुस्तिका के माध्यम से होगी। बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्नों के लिए OMR सीट उपलब्ध नहीं होगी, छात्र-छात्राओं को इनके उत्तर सादी उत्तरपुस्तिका पर ही लिखने होंगे।
- परीक्षा में अंक वितरण:
- 30% अंक बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्नों के लिए।
- 50% अंक लघुउत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए।
- 20% अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित हैं।
- परीक्षा की अवधि: 3 घंटे (द्वितीय पाली: 2:00 PM से 5:15 PM)।
- अतिरिक्त समय: सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र का अध्ययन करने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक और सूचना:
- प्रवेश पत्र डाउनलोड: विद्यालय/महाविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा नीचे दिए गए लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
- परीक्षा परिणाम: परीक्षा परिणाम की घोषणा सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर और OBJECTIVEMCQ.IN पर की जाएगी। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट पहले OBJECTIVEMCQ.IN पर देख सकेंगे।
- रिजल्ट जारी तिथि: JAC कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल 2025 तक जारी किया जाएगा।
कृपया सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेज़ प्राप्त करें।
सभी छात्रों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि वे अपने प्रवेश पत्र विद्यालय द्वारा प्राप्त करें एवं प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों को पालन करें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अपने छात्र-छात्राओं के लिए एडमिट कार्ड नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JAC द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा से संबंधित मुख्य जानकारी।
S.No | परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश। |
---|---|
1 | प्रत्येक परीक्षार्थी परीक्षा शुरुआत होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवाय है। |
2 | सभी परीक्षार्थी से अनुरोध है कि वे JAC द्वारा जारी मूल एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा केंद्र में उपस्थित हो। |
3 | किसी भी परीक्षार्थी को ADMIT CARD के बिना परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। |
4 | सभी परीक्षार्थी admit card पर उल्लिखित निर्देशों को पालन करते हुए परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना है। |
5 | परीक्षा शुरू होने के समय से आधा घंटा के बाद आने वाले परीक्षार्थी को किसी भी स्थिति में परीक्षा में नहीं सम्मिलित किया जाएगा। |
6 | प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए परीक्षा कक्ष पर एक सीट नियत होगी, जिस पर उसका अनुक्रमांक लिखा होगा। परीक्षार्थियों को अपनी सीट पर ही बैठना होगा। |
7 | परीक्षार्थियों को अपना लेखन सामग्री जैसे कि ब्लू बॉल पेन या ब्लू ब्लैक पेन, पेंसिल आदि साथ लानी होगी। किसी अन्य प्रकार की स्याही से लिखने की अनुमति नहीं है। |
8 | परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी के पास किसी भी तरह का कागजात, नोट बुक, किताबें, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पाए जाने पर परीक्षार्थी को JAC के द्वारा अयोग्य घोषित किया जाएगा। |
9 | प्रश्न पत्र हल करना प्रारंभ करने से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका (OMR शीट) के मुख्य पृष्ठ पर निर्देश अनुसार निर्धारित स्थान पर अपना अनुक्रमांक आदि लिखना होगा। |
10 | कोई भी परीक्षार्थी सहायक अधीक्षक की अनुमति के बिना परीक्षा समाप्त होने से पहले ना तो सीट छोड़ सकते हैं और ना ही परीक्षा भवन से उठकर बाहर जा सकते हैं। |
11 | परीक्षा के एक घंटा समय बीत जाने पर ही कोई परीक्षार्थी अधीक्षक की अनुमति से परीक्षा कक्ष से बाहर के लिए जा सकेंगे। |
12 | यदि किसी परीक्षार्थी का किसी कारणवश परीक्षा अधीक्षक से कुछ कहना या कुछ पूछना चाहते है तो अपनी निर्धारित सीट पर खड़े होकर पूछ सकते हैं। |
13 | परीक्षा ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रश्नों पर आधारित होगी एवं उत्तर देने के लिए OMR सीट उपलब्ध कराई जाएगी। |
14 | परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी द्वारा एक दूसरे से मदद लेने या देने अथवा एक दूसरे से बातचीत करना सर्वथा वर्जित है। पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित कर दिए जाएंगे। |
15 | परीक्षा समाप्त हो जाने पर उत्तर पुस्तिका (OMR शीट) सहायक अधीक्षक को सौंप देनी है। |
16 | परीक्षार्थी के माता-पिता / अभिभावकों को परीक्षा परिसर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। |
»Steps to Download JAC 12th Admit Card 2025:
स्कूल या कॉलेज 07 फरवरी 2025 से जेएसी 12वीं एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर ‘डाउनलोड जेएसी 12वीं एडमिट कार्ड 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
चरण 4: बॉक्स में लॉगिन विवरण दर्ज करें।
चरण 5: आपका जेएसी 8वीं एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: अपने जेएसी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 की डाउनलोड कॉपी प्रिंट करें
»»Download Links««
JAC 12th Admit Card 2025 | Click here |
JAC 12th Science Result 2025 | Click here |
JAC 12th Commerce Result 2025 | Click here |
AC 12th Arts Result 2025 | Click here |
Official Website | Click here |

SANTU KUMAR
I am a passionate Teacher of Class 8th to 12th and cover all the Subjects of JAC and Bihar Board. I love creating content that helps all the Students. Follow me for more insights and knowledge.
Contact me On WhatsApp