Chapter 5: जल संसाधन

Spread the love

प्रश्न 1. जल संसाधन से आप क्या समझते है ? 

उतर – जल मानव की मुलभुत आवश्कताओं में से एक महत्वपूर्ण जीवन संसाधन माना जाता है | जिसका तात्पर्य -: 

                               “धरातल पर स्थित समस्त तरल पदार्थ जो सभी जीवो के पिने के उपयोग में लाया जाता है | उसे जल संसाधन कहा जाता है |”

                                                                         इसका मुख्य स्रोत वर्षा के जल को माना जाता है | जो धरातलीय एवं भूमिगत जल स्रोत के रूप में पृथ्वी पर मौजूद है | इस संदर्भ में हमारे पृथ्वी पर 71% जल का भूभाग पाया जाता है, जिसमे 97% लावनीय जल एवं 3% स्वच्छ जल के रूप ,में पाया जाता है | इसमें भी कुल स्वच्छ जल का दो तिहाई बर्फ के रूप में एवं एक तिहाई पिने योग्य जल मौजूद है |

प्रश्न 2. धरातलीय जल संसाधन किसे कहते है ?

उत्तर- धरातलीय जल संसाधन के अंदर वैसे जल स्रोत आते है, जिसके अंतर्गत नदी, झील, तालाब, नहर आदि को शामिल किया जाता है |

                                          इनेम  से नदिया पूर्ण रूप से प्राकृतिक जलाशय का स्रोत है, जबकि झील, तलाब एवं नहर प्राकृतिक तथा कुत्रिम रूप में पाया जाता है | जिसका उपयोग सिंचाई, उद्योगिक एवं घरेलु रूप में किया जाता है | भारत में कुल धरातलीय जल का 32% उपयोग किया जाता है, साथ हि देश के कुल हिस्से में 1869 घन km पाया जाता है |

                                                                   धरातलीय जल का अधिकांश उपयोग पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार आदि राज्यों में किया जाता है | 

प्रश्न 3. भूमिगत (भौम जल) किसे कहते है ?

उत्तर – धरातल के निचे भुग्र्भित शेलो में स्थित जल को भूमिगत जल संसाधन कहते है | जिसका मुख्य स्रोत “वर्षा के जल” को माना जाता है |

                                                             भूमिगत का विभिन्न क्षेत्रो में उपयोग कुआँ खोदकर, नलकुपो एवं हेंडपम्पों आदि से धरातल पर लाया जाता है | जिनका भारत में उपयोग कृषि, उद्योग एवं घरेलु उपयोग में किया जाता है | भारत के कुल जल संसाधन में से 432 घन किलोमीटर के विस्तारके साथ 68% उपयोग में किया जाता है |

प्रश्न 4. भारत में जल संसाधन का उपयोग किन-किन क्षेत्रो में किया जाता है ? किन्ही चार उपयोग को लिखे |

उत्तर – धरातल पर स्थित सभी जीवों के लिए जल एक महत्वपूर्ण संसाधन माना जाता है | जो एक प्रकार के चक्रीय संसाधन के साथ-साथ नवीकरणीय संसाधन के नाम से जाना जाता है | 

                 भारत के संदर्भ में कुल जल संसाधन हमारे वर्षा से प्राप्त 4 हजार घन km होता है | जब की भारत के लोग इसका उपयोग लगभग 50% करते है | जिनका उपयोग वर्तमान समय में निम्न रूप में किया जाता है -: 

                                     -: भारत में जल संसाधन का उपयोग :-

a) सिंचाई के रूप में –  भारत में कुल जल का उपयोग में से लगभग 85% कृषि के क्षेत्रमें किया जाता है जो धरातलीय अथवा भूमिगत जल संसाधन दोनों का मुख्य स्रोत है |

                                                                   जबकि यही कारण है कि सिंचाई के क्षेत्र में ज्यादा उपयोग इसलिए लाया जाता है कि भारत का लगभग 70% आबादी कृषि पर आधारित है | 

b) ओद्योगिक क्षेत्र में – भारत में कुल जल संसाधन का उपयोग में से लगभग 10% उद्योग के क्षेत्र में किया जाता है, जो भारत के विभिन्न ओद्योगिक प्रदेश में स्थीत विभिन्न उद्योग जेसे – सूती वस्त्र उद्योग, जुट उद्योग, चमडा उद्योग एवं लौह इस्पात उद्योग के रूप में किया जाता है |

c) घरेलु उपयोग के रूप में – भारत में इसका उपयोग कुल जल संसाधन का मात्र शेष 5% हि किया जाता है, जो भारत के लोग आदि विभिन्न रूपों में किया जाता है |

                       इसके अलावे भारत जल संसाधन का उपयोग अन्य क्षेत्रो में जेसे – जल परिवहन, विधुत उत्पादन, मछली पालन आदि विभिन्न रूपों में किया जाता है |

प्रश्न 5. सिंचाई से आप क्या समझते है ?

उत्तर – सिंचाई धरातलीय तथा भूमिगत जल स्रोत से आप जल को कुत्रिम विधियों के माध्यम से हेंडपम्प एवं मशीन अथवा मोटर द्वारा खेतों तक प्रवाहित करके फ़सल उत्पादन हेतु मिट्टी को आद्र करने की प्रक्रिया हि सिंचाई कहलाता है |

                         भारत की जिन प्रदेशों में वर्षा की मात्रा कम अथवा मिट्टी में नमी की मात्रा कम वाले प्रदेशों में सिंचाई किया जाता है | जिसके अंतर्गत सुखागार्स्त क्षेत्रो में अथवा शुष्क क्षेत्रो में सिंचाई करके फ़सल का उत्पादन किया जाता है |

प्रश्न 6. जल समस्या से आप क्या समझते है ?

या

जल संकट क्या है ?

उत्तर – एक विशेष क्षेत्र के अंतर्गत जल उपयोग की मांगो को पूरा करने हेतु उपलब्ध जल संसाधनो की कमी आना हि जल संकट अथवा जल समस्या कहलाती है |

                              भारत में लगभग 1/4 जनसंख्या गंभीर रूप से प्रभावित है | जबकि भारत के लगभग 50% क्षेत्र सूखे से जूझ रही है जिसमे पश्चिमी-भारत तथा दक्षिण-राज्यों में गंभीर रूप से ग्रसीत है |

Author

SANTU KUMAR

I am a passionate Teacher of Class 8th to 12th and cover all the Subjects of JAC and Bihar Board. I love creating content that helps all the Students. Follow me for more insights and knowledge.

Contact me On WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!
Scroll to Top