
प्रश्न 1. जनसंख्या संघटन से आप क्या समझते है ?
उत्तर – जनसंख्या संघटन का सामान्य अर्थ ‘जनसंख्या की संरचना’ से है | इसके अंतर्गत वै सभी घटक को शामिल किए जाते है, जिसके मिलने से जनसंख्या समूह का निर्माण होता है |
यह उन सभी पक्षों को प्रदर्शित करता है जिसकी माप की जा सकती है | जिनमे लिंग संरचना, आयु, व्यावाहिक स्थिति, व्यावसाय साक्षरता, ग्रामीण-नगरीय अनुपात, रास्ट्रीयता, जाति, भाषा, धर्म, आदि अध्ययन किया जाता है |
प्रश्न 2. लिंगानुपात से आप क्या समझते है ?
या
लिंग संघटन से आप क्या समझते है ?
उत्तर – लिंगानुपात का सामान्य अर्थ – स्त्री-पुरुष के अनुपात को प्रदर्शित करता है | विश्व के विभिन्न देशो में लिंगानुपात का अलग-अलग माध्यम से अध्ययन किया जाता है | परंतु भारत के संदर्भ में –
“प्रति एक हजार पुरुषो पर स्त्रियों की कुल संख्या ज्ञात करना ही लिंगानुपात कहलाता है |”
लिंगानुपात = स्त्रियों की कुल जनसंख्या /पुरुषो की कुल जनसंख्या * 1000
जेसे -: 2011 के अनुसार भारत ओसत लिंगानुपात 943 जबकी विश्व का 990 पाया जाता है |
प्रश्न 3. विश्व में विभिन्न देशो में लिंगानुपात के भिन्नता का मुख्य कारण क्या है ?
या
भारत के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग भिन्न-भिन्न लिंगानुपात दिखाई देती है ? कोई चार कारण लिखे ?
उत्तर – प्राय: लिंगानुपात स्त्रियों एवं पुरुषो की कुल जनसंख्या के अनुपात को प्रदर्शित करता है , जो किसी भी प्रदेश में सामाजिक-आर्थिक दशाओं का सूचकांक माना जाता है | जिसके अध्ययन द्वारा किसी भी प्रदेश का जनसंख्या वृद्धि दर, विवाह दर, व्यावसायिक संरचना जेसे जनांकिकीय तथ्यों की जानकारी मिलता है |
- लिंगानुपात में असंतुलन का कारण -:
- जन्मदर : विश्व में विभिन्न भागो में लड़को एवं लड़कियों के जन्मदर के अनुपात में काफ़ी भिन्नता पाया जाता है |
- मृत्युदर : विश्व के विभिन्न प्रदेशों में लड़को एवं लड़कियों का मृत्युदर में काफ़ी अंतर पाया जाता है, क्योंकि जंहा एवं बालक को उसके जीवन में हमेशा पोस्टिक आहार उपलब्ध होता है, वही एक लड़की को 30 वर्ष के बाद पोस्टिक आहार उपलब्ध नही हो पाता है |
- प्रवास : यह जनसंख्या स्थानातरण के माध्यम से विभिन्न देशों में काफ़ी भिन्नता के कारण स्त्री एवं पुरुषो के अनुपात में काफ़ी परिवर्तन किया है |
- स्त्री भ्रूण एवं शिशु हत्या : वर्तमान समय में स्त्री भ्रूण हत्या लिंगानुपात को काफ़ी प्रभावित किया है | क्योंकि इससे किसी देश में बालक एवं बालिकाओं के जन्मदर में अंतर आ जाता है |
- स्त्री घरेलू हिंसा : वर्तमान समय में स्त्री घरेलू हिंसा में काफ़ी वृद्धि हुई है, जिससे स्त्री=पुरुष एक समान संतुलन जीवन स्थापित न कर एक-दुसरे को तलाक़ देते हुए अलग हो जाते है | जिससे बालक एवं बालिका के जन्मदर में काफ़ी अंतर मिलता है |
अत: यह स्पस्ट होता है कि लिंगानुपात सामान्य अवस्था में लाने के लिए स्त्री को पुरुषों के समान ही सामाजिक, धार्मिक, राजनितिक, आर्थिक क्षेत्र में समान अवसर एवं विकास पर बल दिया जाय |
प्रश्न 4. आयु संघटन या संरचना किसे कहते है ?
उत्तर – यह संघटन का एक महत्वपूर्ण सूचक है, जिसका समान्य अर्थ –
“विभिन्न आयु वर्गो में लोगों की संख्या को अनुपात में प्रदर्शित करने की प्रक्रिया ही आयु संघटन कहलाता है |”
दूसरी ओर यह जनांकिकीय संक्रमण सिंघात की अवस्था को भी प्रकट करती है एवं जनसंख्या परिवर्तन की दर तथा दिशा को निर्धारित करती है | इस प्रकार विश्व की आयु संरचना को तीन भागो बाँटा गया है |
उदाहरण :- 1. बाल आयु वर्ग (0-14 वर्ष), 2. व्यस्क आयु वर्ग (15-60), वृद्ध आयु वर्ग (60 वर्ष से अधिक)
प्रश्न 5. आयु लिंग पिरामिड से आप क्या समझते है ?
उत्तर – आयु लिंग पिरामिड का सामान्य अर्थ उस जनसंख्या से है, जिसके अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गो में स्त्रियों एवं पुरुषो की संख्या का अध्ययन किया जाता है | उसे आयु लिंग पिरामिड कहते है |
जनसंख्या पिरामिड का प्रयोग विभिन्न जनसंख्या की आयु लिंग संरचना को दर्शाने हेतु प्रयोग किया जाता है, जो मुख्य रुप से जन्मदर, मृत्युदर, प्रवास देश का आर्थिक विकास पर निर्भर करता है |
उदाहरण : नाइजेरिया का विसरित होती है, जनसंख्या त्रिभुजाकार पिरामिड आस्ट्रलिया का स्थिर जनसंख्या एवं जापान का ___ जनसंपर्क संकीर्ण पिरामिड को दर्शाता है |
प्रश्न 6. जनसंख्या के ग्रामीण एवं नगरीय संघटन का वर्णन कीजिए |
या
विश्व स्तर पर ग्रामीण एवं नगरीय संघटन में अंतर स्पस्ट कीजिए |
उत्तर – प्राय: आयु लिंग संघटन, व्यावसायिक संघटन, सक्षरता दर, जनसंख्या घनत्व, नगरीकरण तथा देश के आर्थिक विकास स्तर ने ग्रामीण एवं नगरीय संघटन को बाँटने का कार्य किया है | जो निम्न है -:
- ग्रामीण संघटन
a) यह वह क्षेत्र या प्रदेश है, जिसका मुख्य आर्थिक क्रियाकलाप प्राथमिक व्यावसाय (कृषि, पशुपालन, आखेट) है|
b) विश्व का लगभग 52% आबादी गावों में निवास करती है |
c) इसमें विकसित देशों का 24% तथा विकासशील देशो का 59% आबादी करती है |
d) इसके अंतर्गत मुख्यत: विकासशील देश जेसे भारत, pak, बंगलादेश एवं अफ्रीका देश आते है |
- नगरीय संघटन
a) यह प्रदेश का मुख्य आर्थिक क्रियाकलाप (विनिर्माण उद्योग, रोजगार, व्यापर, परिवहन, सेवाए) आदि है |
b) विश्व का लगभग 48% नगरो में निवास करती है |
c) इसमें विकसित देशो की 46% आबादी विकासशील देशो की 41% जनसंख्या निवास करती है |
d) इसके अंतर्गत मुख्यत: विकासशील देश – U.S.A, कनाड़ा, जापान, ब्रिटेन, आस्ट्रलिया, आदि का अर्थव्यवस्था अधिक निवास करता है |
जनसंख्या संघटन क्या है?
जनसंख्या संघटन का अर्थ जनसंख्या की संरचना, आयु, लिंग, और वितरण की विशेषताएँ अध्ययन करना है। यह समाज के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद करता है।जनसंख्या पिरामिड क्या है?
यह एक ग्राफ है जो किसी क्षेत्र की जनसंख्या के आयु और लिंग संरचना को दर्शाता है। इसमें पुरुषों और महिलाओं की संख्या अलग-अलग आयु समूहों में दिखाई जाती है।आयु संरचना का महत्व क्या है?
आयु संरचना से विभिन्न आयु समूहों की जनसंख्या के आकार का पता चलता है, जो सामाजिक योजनाओं और संसाधनों की योजना में सहायक होता है।लिंग अनुपात क्या है?
लिंग अनुपात जनसंख्या में पुरुषों और महिलाओं की संख्या का अनुपात है, जो सामाजिक संतुलन को दर्शाता है।जनसंख्या घनत्व क्या है?
जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर में जनसंख्या की संख्या को दर्शाता है। यह एक क्षेत्र में जनसंख्या की सघनता को स्पष्ट करता है।जनसंख्या वृद्धि दर कैसे मापी जाती है?
यह दर जन्म दर और मृत्यु दर के अंतर से मापी जाती है और इसे प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है।आर्थिक प्रभाव क्या हैं?
जनसंख्या संघटन का आर्थिक विकास, रोजगार, और संसाधनों की उपलब्धता पर सीधा प्रभाव पड़ता है।जनसंख्या परिपक्वता क्या है?
यह स्थिति तब होती है जब जनसंख्या वृद्धि दर स्थिर हो जाती है, जिससे जनसंख्या संतुलित हो जाती है।उम्र संरचना के आधार पर श्रेणियाँ क्या हैं?
मुख्य श्रेणियाँ हैं: किशोर (0-14 वर्ष), कार्यशील उम्र (15-64 वर्ष), और वृद्ध (65 वर्ष और उससे अधिक)।प्रवासन का जनसंख्या संघटन पर प्रभाव क्या है?
प्रवासन से जनसंख्या के आयु और लिंग अनुपात में बदलाव आ सकता है और सामाजिक संरचना पर प्रभाव डालता है।जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख कारण क्या हैं?
जन्म दर, मृत्यु दर, और प्रवासन जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख कारण हैं।जनसंख्या नियंत्रण के उपाय क्या हैं?
परिवार नियोजन, शिक्षा, और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जनसंख्या नियंत्रण के उपाय हैं।मृत्यु दर क्या है?
मृत्यु दर एक निश्चित समय अवधि में प्रति 1,000 लोगों पर मृत्यु की संख्या होती है।जन्म दर क्या है?
जन्म दर एक निश्चित समय अवधि में प्रति 1,000 लोगों पर जन्म की संख्या होती है।जनसंख्या संघटन में लिंग असंतुलन क्या है?
यह तब होता है जब किसी समाज में पुरुषों और महिलाओं का अनुपात असंतुलित होता है।जनसंख्या घनत्व का सांस्कृतिक प्रभाव क्या है?
उच्च जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्रों में संसाधनों की अधिक मांग और सांस्कृतिक विविधता हो सकती है।आयु निर्भरता अनुपात क्या है?
यह अनुपात वृद्ध और बच्चों की जनसंख्या को कार्यशील जनसंख्या से तुलना करता है।जनसंख्या विस्फोट क्या है?
यह एक स्थिति है जब जनसंख्या की वृद्धि दर अत्यधिक तेजी से बढ़ जाती है।आर्थिक अवसरों पर जनसंख्या संघटन का प्रभाव क्या है?
जनसंख्या के संरचना और आयु वर्ग पर निर्भर करते हुए, यह रोजगार के अवसरों और आर्थिक विकास को प्रभावित करता है।जनसंख्या संघटन का सामाजिक प्रभाव क्या है?
यह सामाजिक संरचना, शिक्षा, और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव डालता है।शहरीकरण का जनसंख्या संघटन पर प्रभाव क्या है?
शहरीकरण से जनसंख्या घनत्व बढ़ता है और ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों की ओर प्रवास होता है।प्राकृतिक वृद्धि दर क्या है?
यह जन्म दर और मृत्यु दर के अंतर को दर्शाती है।जनसंख्या संघटन में परिवार नियोजन का महत्व क्या है?
परिवार नियोजन जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने और संसाधनों के प्रबंधन में सहायक होता है।जनसंख्या प्रवृत्तियों की भविष्यवाणी कैसे की जाती है?
जनसंख्या वृद्धि और प्रवासन के आंकड़ों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है।जनसंख्या संरचना में वृद्धावस्था का प्रभाव क्या है?
वृद्धावस्था से सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, और संसाधनों की मांग बढ़ जाती है।शैक्षिक स्तर का जनसंख्या संघटन पर प्रभाव क्या है?
शिक्षा का स्तर जनसंख्या के सामाजिक और आर्थिक विकास को प्रभावित करता है।प्राकृतिक संसाधनों पर जनसंख्या संघटन का प्रभाव क्या है?
जनसंख्या की सघनता और वितरण संसाधनों की उपलब्धता और उपयोग को प्रभावित करता है।प्रवासन के प्रकार क्या हैं?
प्रवासन दो प्रकार का होता है: आंतरिक (एक ही देश के भीतर) और अंतर्राष्ट्रीय (एक देश से दूसरे देश में)।जनसंख्या पुनरावृत्ति क्या है?
यह जनसंख्या की वृद्धि दर को स्थिर करने की प्रक्रिया को दर्शाती है।लिंग अनुपात में असंतुलन के प्रभाव क्या हैं?
लिंग अनुपात में असंतुलन सामाजिक असंतुलन और सांस्कृतिक समस्याएँ पैदा कर सकता है।जनसंख्या संरचना में युवा जनसंख्या का महत्व क्या है?
युवा जनसंख्या से आर्थिक विकास, श्रम शक्ति, और सामाजिक परिवर्तन की दिशा प्रभावित होती है।आयु संरचना में बदलाव के कारण क्या हो सकते हैं?
आयु संरचना में बदलाव का कारण जन्म दर, मृत्यु दर, और प्रवासन हो सकते हैं।वृद्ध जनसंख्या की देखभाल के उपाय क्या हैं?
वृद्ध जनसंख्या के लिए स्वास्थ्य सेवाएँ, पेंशन योजनाएँ, और सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ जरूरी हैं।प्राकृतिक आपदाओं का जनसंख्या संघटन पर प्रभाव क्या है?
प्राकृतिक आपदाएँ जनसंख्या वितरण, स्वास्थ्य, और संसाधनों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।जनसंख्या नीति क्या है?
जनसंख्या नीति सरकार द्वारा जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए बनाई जाती है।जनसंख्या संघटन में प्रवास का सामाजिक प्रभाव क्या है?
प्रवास से सामाजिक संरचना में बदलाव आ सकते हैं, जैसे कि सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता।जनसंख्या के उम्र के अनुपात को कैसे समझा जाता है?
इसे आयु संरचना और आयु निर्भरता अनुपात के माध्यम से समझा जाता है।जनसंख्या वृद्धि दर के उपाय क्या हैं?
परिवार नियोजन, शिक्षा, और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार वृद्धि दर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।सामाजिक सुरक्षा और जनसंख्या संघटन का संबंध क्या है?
जनसंख्या संघटन में वृद्धावस्था और सामाजिक सुरक्षा की जरूरतों को संतुलित करना जरूरी है।शहरी और ग्रामीण जनसंख्या में अंतर क्या है?
शहरी जनसंख्या आमतौर पर अधिक घनी और विकासशील होती है, जबकि ग्रामीण जनसंख्या कम घनी और परंपरागत होती है।जनसंख्या की उम्र संरचना में बदलते रुझान क्या हैं?
उम्र संरचना में वृद्धावस्था और युवा जनसंख्या के अनुपात में बदलाव देखे जा सकते हैं।जनसंख्या वृद्धि दर के सामाजिक प्रभाव क्या हैं?
वृद्धि दर से सामाजिक सेवाओं, रोजगार, और शिक्षा पर दबाव बढ़ता है।आर्थिक विकास और जनसंख्या संघटन का संबंध क्या है?
आर्थिक विकास जनसंख्या की वृद्धि, शिक्षा, और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव डालता है।जनसंख्या घटने के कारण क्या हो सकते हैं?
जन्म दर में कमी, मृत्यु दर में कमी, और प्रवासन जनसंख्या घटने के कारण हो सकते हैं।नगरीकरण का जनसंख्या संघटन पर प्रभाव क्या है?
नगरीकरण से जनसंख्या घनत्व बढ़ता है और शहरों की सामाजिक संरचना प्रभावित होती है।जनसंख्या डेटा संग्रहण के तरीके क्या हैं?
जनसंख्या डेटा जनगणना, सर्वेक्षण, और सांख्यिकीय रिपोर्टों के माध्यम से एकत्र किया जाता है।जनसंख्या की विविधता का सामाजिक प्रभाव क्या है?
जनसंख्या की विविधता से सांस्कृतिक समरसता और सामाजिक बदलाव होते हैं।आयु संरचना के बदलाव का भविष्यवाणी कैसे की जाती है?
पूर्वानुमान जनसंख्या वृद्धि दर, जन्म दर, और मृत्यु दर के आंकड़ों के आधार पर किए जाते हैं।जनसंख्या का स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव क्या है?
जनसंख्या की संरचना स्वास्थ्य सेवाओं की मांग और वितरण को प्रभावित करती है।जनसंख्या नीति के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
जनसंख्या नीति का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना, संसाधनों का प्रबंधन करना, और सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

SANTU KUMAR
I am a passionate Teacher of Class 8th to 12th and cover all the Subjects of JAC and Bihar Board. I love creating content that helps all the Students. Follow me for more insights and knowledge.
Contact me On WhatsApp