Attention Dear Students !

"Hello everyone! If you are preparing for Class 12th exams, then make sure to Subscribe our YouTube Channel for daily high-quality study materials, important questions, MCQs, and complete exam-oriented guidance. Subscribe now and stay ahead in your preparation!"

Spread the love

Bihar Board 12th Model Paper 2026 Download: कक्षा 12वीं मॉडल पेपर जारी हुआ, ऐसे करें डाउनलोड @objectivemcq.in

Bihar Board 12th Model Paper 2026 Download:

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना ने इंटरमीडिएट सत्र 2024–26 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। करीब 14 लाख विद्यार्थी वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, जिनके लिए यह मॉडल पेपर बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे। इंटर परीक्षा के फरवरी 2025 के पहले सप्ताह, यानी 2 फरवरी 2025 से शुरू होने की संभावना है। इस लेख में आप Bihar Board 12th Model Paper 2026 डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया और इससे जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से जान पाएंगे। मॉडल पेपर कैसे डाउनलोड करना है… पूरा लेख पढ़ें…

Bihar Board 12th Model Paper 2026:

Name of Board Bihar School Examination Board, BSEB
Name Of Article Bihar Board 12th Model Paper 2026 Download
Category Model Paper 2026
Session 2024-26
Bihar Board 12th Exam Date 02 February to 14 February 2026
Bihar Board 12th Model Paper 2026 Release Date October 2025
Class 12th Practical Exam Date January 2026
12th Model Paper 2026 Download Mode Online
Official Website biharboardonline.com
Join Whatsapp Channel Link Click Here

Bihar Board 12th Model Paper 2026 Download: मॉडल पेपर कब आएगा ?

अगर आप भी बिहार बोर्ड इंटर (कक्षा 12वीं) की वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इंटर परीक्षा 2 फरवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। वहीं, छात्र-छात्राएँ लंबे समय से मॉडल पेपर का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा बिहार बोर्ड जल्द ही करने वाला है। इस लेख में आप आसानी से Bihar Board 12th Model Paper 2026 डाउनलोड कर पाएंगे। इसके साथ ही मॉडल पेपर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है।

Bihar Board 12th Model Paper 2026: मॉडल पेपर डाउनलोड ?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति हर वर्ष आधिकारिक मॉडल पेपर जारी करती है, जिससे परीक्षार्थियों को यह समझने में आसानी होती है कि उनकी वार्षिक परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा का पैटर्न क्या होगा। सभी महत्वपूर्ण जानकारी मॉडल पेपर के माध्यम से ही परीक्षार्थियों तक पहुँचती है।

इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या objectivemcq.in

पर जाकर आसानी से कक्षा 12वीं का मॉडल पेपर प्राप्त कर सकते हैं। मॉडल पेपर डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थी स्वयं इसका अभ्यास कर सकते हैं, या फिर आप हमारे व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से इसके सभी प्रश्नों का समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

Class 12th model paper 2026 Bihar Board: न्यू पैटर्न

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी आधिकारिक मॉडल पेपर के अनुसार वर्ष 2026 में विद्यार्थियों को दोगुने विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से केवल आधे प्रश्नों का ही उत्तर देना होगा। इंटर परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न दिए जाएंगे, लेकिन परीक्षार्थी को केवल 50 प्रश्नों का ही उत्तर देना है। इसी तरह, खंड-‘B’ यानी सब्जेक्टिव प्रश्नों में भी विद्यार्थियों को उपलब्ध विकल्पों में से आधे प्रश्न हल करने होंगे।

दोगुने विकल्प लागू होने से छात्रों का परिणाम बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई परीक्षार्थी प्रथम अथवा द्वितीय श्रेणी प्राप्त करने से सिर्फ 5 अंकों से चूक जाता है, तो उसे अधिकतम 5 अंक ग्रेस मार्क्स के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

इंटर मॉडल पेपर का अभ्यास करना सभी परीक्षार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इन्हीं मॉडल पेपरों से 2026 की वार्षिक परीक्षा के प्रश्नों का पैटर्न तथा कठिनाई स्तर का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

Bihar Board 12th Model Paper 2026: इंटर की वार्षिक 2 February से

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी 2026 से शुरू होने की पूर्ण संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से 05:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें सभी परीक्षार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी विद्यार्थी अपने परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम-से-कम एक घंटा पहले पहुँचें। साथ ही परीक्षा केंद्र का गेट परीक्षा शुरू होने से लगभग आधा घंटा पहले ही बंद कर दिया जाएगा। इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना अत्यंत जरूरी है।

How to Download 12th model paper 2026: बिहार बोर्ड, 2026 मॉडल पेपर कैसे डाउनलोड करें ?

बिहार बोर्ड 2026 मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से वार्षिक परीक्षा 2026 का मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकेंगे। सभी विद्यार्थियों के लिए यह जरूरी है कि वे प्रत्येक विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करें और उसका समाधान जरूर करें, तभी वार्षिक परीक्षा 2026 में अच्छे अंक प्राप्त करना संभव होगा।

स्टेप 1:

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट
www.biharboardonline.com या objectivemcq.in पर जाएं।

स्टेप 2:

वेबसाइट पर पहुँचने के बाद Model Paper 2026 का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3:

अब Intermediate Model Paper 2026 वाले विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4:

क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, जहाँ सभी विषयों का मॉडल पेपर उपलब्ध होगा।
वहाँ से आप किसी भी विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।


Note:

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
और बिहार बोर्ड से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमेशा विजिट करें:
👉 objectivemcq.in

12th Model Question Paper 2026

Author

SANTU KUMAR

I am a passionate Teacher of Class 8th to 12th and cover all the Subjects of JAC and Bihar Board. I love creating content that helps all the Students. Follow me for more insights and knowledge.

Contact me On WhatsApp
error: Content is protected !!
Scroll to Top