Attention Dear Students !

Hello everyone.. If you would like to get our premium pdf bundles of class 12th which is the combo pack of All subjects for your examination then you should definitely consider to buy without any Hesitation.

Chapter 7: निर्माण उद्योग

Spread the love

a) निर्माण – कच्चे पदार्थ की मूल्यवान प्थार्थ में उत्पादित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन की प्रक्रिया को विनिर्माण या वस्तु निर्माण कहते है |

b) उद्योग – किसी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में वस्तु का निर्माण या उत्पादन वृहद रूप से सेवा प्रदान करने के मानवीय कार्य को उद्योग कहते है | 

           इस प्रकार कच्चे माल के द्वारा उपयोगी वस्तुओं का बड़े स्तर पर उत्पादन विनिर्माण उद्योग कहलाता है |

जेसे – कपास से कपड़ा, गन्ने से चीनी, लौहे-अयस्क से लौह आदि |

प्रश्न 1. विनिर्माण उद्योग के कोई चार महत्त्व या विशेषताओं को लिखे ?

उत्तर – कच्चे माल द्वारा उपयोगी वस्तुओं का बड़े स्तर पर उत्पादन करना विनिर्माण उद्योग कहलाता है |

                                          -: विशेषता :-

a) इसे किसी भी देश के आर्थिक विकास का आधार माना जाता है |

b) वर्तमान समय में द्वितीयक व तृतीयक क्षेत्रो में रोजगार में वृद्धि किया है | 

c)) ओद्योगिक विकास से बेरोजगारी व गरीबी उन्मूलन का आधार है |

d) भारतीय उद्योग से निर्मित वस्तुओं का गुणवता अन्तरास्ट्रीय स्तर पर उच्च है |

प्रश्न 2. भारत में सूती-वस्त्र उद्योग के स्थानीयकरण एवं वितरण को लिखे ?

उत्तर – सूती वस्त्र उद्योग भारत का सबसे प्राचीन उद्योग के साथ-साथ सबसे संगठित एवं व्यापक उद्योग है | जो देश में रोजगार उपलब्ध करने में कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है |

              इसलिए ओद्योगिक उत्पादन में 14% हिस्सा है | जिसके अंतर्गत सूत की कढाई, बुनाई आदि का कार्य किया जाता है | भारत में प्रथम आधुनिक सूती कपड़ा मिल 1818 कलकता असफल रहा एवं प्रथम सफल कारखाना 1854 में मुम्बई में स्थापित किया गया |

                 -: सुतीवस्त्र की स्थानीकरण को प्रभावित करने वाले कारक :-

a) कच्चा माल (रुई,सूती)

b) जलवायु (आद्र)

c) पर्याप्त जलापूर्ति, पूंजी, बन्दरगाह – मुम्बई, कलकता 

d) सस्ते एवं कुशल श्रमिक 

e) परिवहन संसाधन – रलवे 

                                 -: भारत में सूती वस्त्र उद्योग का वितरण :- 

वर्तमान समय में देश की अधिकांश सूती वस्त्र मिले महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश तथा तमिलनाडु में केन्द्रित है | जो विश्व का लगभग 28% सूती वस्त्र उत्पादन करता है | 

1. महाराष्ट्र -:  यंहा पर लगभग 122 कारखाने है | जो देश 12% कारखाने सूती धागा एवं 45% सूती वस्त्र तेयार करता है | 

प्रमुख कारखाने – मुम्बई, शोलापुर, पुणे, सतारा आदि | 

2. गुजरात -: यह देश का लगभग 7.5% सूती धागा एवं 26% सूती वस्त्र तेयार करता है |

प्रमुख कारखाना – अहमदाबाद, बड़ोदरा, सुरत आदि |

3. तमिलनाडु – यहा का प्रमुख कारखाना | 

जेसे – कोयंबटूर, चेन्नई, सेसस आदि |

4. उत्तरप्रदेश -: यहा के प्रमुख कारखाने | 

जेसे – मुरादाबाद, सहरनपुर, हानरस आदि |

                इसके अलावे भी भारत में अन्य सूती वस्त्र उद्योग पश्चिम बंगाल, पंजाब, कर्नाटक आदि | राज्य में स्थित है |

प्रश्न 3. भारत में लौहे इस्पात उद्योग की स्थानीकरण एवं वितरण का उल्लेख करे ?

उत्तर – लौह इस्पात उद्योग धात्विक खनिज पर आधारित एक प्रमुख उद्योग है | क्योंकि इसके अंतर्गत सुई से लेकर बड़े-बड़े जहाजो का निर्माण भी इसी के सहायता से होती है | 

               इसलिए इसे “उद्योग की जननी” भी कहा जाता है |

              -: लौह इस्पात उद्योग का स्थानीकरण को प्रभावित करने वाले कारक :- 

1. कच्चा माल ( लौह अयस्क, चुनापत्थर, कोयला, मेगनीज )

2. बाजार |

3. शक्ति संसधन 

4. प्रोधोयोगिकी |

5. परिवहन संसाधन 

6. पूंजी 

 भारत में लौह इस्पात उद्योग का वितरण देश का पहला लौह इस्पात कारखाना 1874 ई. में कुल्टी नामक स्थान पर स्थापित किया गया | प्राय: देश में सार्वजानिक क्षेत्र में लगभग सभी उपक्रम – अपने इस्पात को रूहिल आर्थारिटी ऑफ़ इंडिया लिमेटेड के अंतर्गत कार्य करते है |

प्रश्न 4. महाराष्ट्र या गुजरात में सूती वस्त्र उद्योग विकसित दशाओं में होने के क्या कारण है ?

उत्तर – सूती वस्त्र उद्योग वर्तमान समय में भारत का सबसे विशाल उद्योग सूती वस्त्र उद्योग के अंतर्गत सूत की कटाई बुनाई आदि का कार्य किया जाता है |

               भारत में सबसे पहले सकल आधुनिक सूती कपड़ा कारखाना 1854 में मुम्बई में कासजी डाटर के द्वारा बनाया गया था |

                     -: महाराष्ट्र में सूती वस्त्र उद्योग के विकसित होने के कारण :- 

1. कपास कच्चा माल की आपूर्ति -: प्राय: महाराष्ट्र भारत का मुख्य कपास उत्पादक राज्य है | जिससे सूती वस्त्र उद्योग की आपूर्ति आसानी से होती है |

2. आद्र समुद्री जलवायु -: समुद्र के किनारे होने से सूत की कटाई एवं बुनाई में अच्छी आद्र जलवायु मिल जाता है |

3. मुम्बई बंदरगाह की स्थिती अनुकूल होना -: सूती वस्त्र से संबंधित आधुनिक मशीनों को आयात एवं उत्पादित वस्तुओं को निर्यात करने की सुविधा उपलब्ध है | 

4. पूंजी की उपलब्धता -: मुम्बई पहले से हि वितीय केंद्र रहा है | जिससे पूंजी आसानी से उपलब्ध होता है |

                            इसके अलावे मुम्बई में उत्तम बाजार, जल, सस्ते श्रमिक, परिवहन संसाधन, सरकारी नीतिया, अनुकूल आद्रता में मौजूद है | इसलिए इसे सूती वस्त्र की महानगरी मुम्बई कहा जाता है |

                                  इस प्रकार महाराष्ट्र में सूती वस्त्र के 122 कारखाने स्थित है | जो देश के 46% सुतिवस्त्र एवं 12% सूती कपड़ा उत्पादन करता है | महाराष्ट्र का मुख्य सूती वस्त्र कारखाना जेसे – मुम्बई, पुणे, नागपुर, ओरंगाबाद, जलगाँव, आदि पर्मुख है | 

प्रश्न 5. किसी भी देश की ओद्योगिकविकास में लौह – इस्पात उद्योग का क्या महत्त्व है ? 

या 

लौह इस्पात उद्योग किसी देश  की ओद्योगिक विकास का आधार है | कैसे ?

उत्तर – लौह इस्पात उद्योग किसी देश में आधुनिक ओद्योगिक विकास के लिए मशीने, ओजार आदि लौह इस्पात उद्योग से हि प्राप्त होता है | इसलिए आधारभूत उद्योग भरी उद्योग के साथ-साथ ओद्योगिकरण की कुंजी कहा जाता है | 

                   -: देश में ओद्योगिक विकास में लौहा इस्पात उद्योग का महत्व :-

1. परिवहन साधनों के विकास में सहायता -: प्राय: कोयला लौह अयस्क आदि क्षेत्रो में परिवहन विकास में इसकी भूमिका सबसे अत्याधिक है |

2. आर्थिक विकास एवं रोजगार सर्जन में सहायता -:  भारत के आर्थिक विकास में लौह इस्पात उद्योग का काफ़ी अधिक महत्व रहा है | 

3. विभिन्न उद्योगों के आधार प्रदान करना -: भारत विकासशील देश है जिस में निर्माण, बुनियादी ढांचे, मोटर वाहन रक्षा, रेल आदि प्रमुख क्षेत्र का आधार है |

4. नए ओद्योगिक निति 1991 को बढ़ावा -: इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वैश्विकरण, निजीकरण, सार्वजानिक क्षेत्रो में सुधार किए | 

                                                                     अत: आज यह देश के किसी भी क्षेत्र में ओद्योगिक विकास में आधार प्रदान करता है | क्योंकि यह पुनचक्रण प्रकृति वाली भी सामग्री है |

प्रश्न 6. भारत में उद्योग की समस्याओं का वर्णन करे ?

उत्तर – प्राय: देश में जितने भी खनिज, कृषि एवं रसायन पर आधारित है, सभी उद्योग को विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे है | जो निम्न है |

                                                  -: उद्योग की समस्या :- 

1. कच्चे माल की कमी -: प्राय: आज भी वस्त्र उद्योग की बढती मांग को देश के कपास उत्पादन क्षेत्रो द्वारा पूरा नही किया जा सकता है |

2. पुराने मशीनरी -: अधिकतर जिलो में विधुत आपूर्ति अनियमित है, जिसका उत्पादन स्तर पर बुरा प्रभाव पड़ता है |

3. अकुशल श्रमिक एवं नई तकनीक का अभाव -: आज भी भारत में विभिन्न उद्योगों को नई तकनीक का आभाव है, जिससे उत्पादन स्तर की गुणवता में कमी पाई जाती है |

4. अंतरास्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पद्वा -: विश्व बाजार में आज भी भारत की निम्न गुणवता उत्पादित वस्तु के कारण आस्ट्रेलिया, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, u.s.a, आदि से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है |

                                    अत: इस प्रकार इन समस्याओं के अलावे भी उद्योग लाइसेंस निति पर्याप्त पूँजी में कमी कुशल प्रबंधन एवं संसाधन आदि की समस्या से भारतीय उद्योग ग्रसीत है |

 

Author

SANTU KUMAR

I am a passionate Teacher of Class 8th to 12th and cover all the Subjects of JAC and Bihar Board. I love creating content that helps all the Students. Follow me for more insights and knowledge.

Contact me On WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!
Scroll to Top