Bihar Board 12th Geography Answer Key 2026:
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के द्वारा कक्षा 12वीं भूगोल (Geography) विषय की वार्षिक परीक्षा 5 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इंटरमीडिएट शैक्षणिक सत्र 2024–26 की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक चलेगी। बोर्ड द्वारा सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा के दिन अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटे पहले अवश्य पहुंच जाएँ, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस लेख में हम आपको Bihar Board 12th Geography Answer Key 2026 Download से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही Geography Set A से लेकर Set J तक की आंसर की नीचे उपलब्ध कराई जाएगी। पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Bihar Board 12th Geography Answer Key 2026: Overview
| Name Of Article | Bihar Board 12th Geography Answer Key 2026 |
| Category | Answer Key |
| Session | 2024–26 |
| 12th Exam Center List 2026 | 1762 Centers |
| Answer Key Release Date | 05 February 2026 |
| Exam Date | 05.02.2026 |
| Download Mode | Online |
| Official Website | biharboardonline.com |
| Join WhatsApp Channel | Click Here |
Bihar Board 12th Geography Answer Key 2026: New Updates
बीएसपी अध्यक्ष आनंद किशोर के द्वारा इंटर की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी 2026 से कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित किया जा रहा है, प्रथम पाली की वार्षिक परीक्षा सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:45pm तक परीक्षा चलने वाला है और द्वितीय पाली की वार्षिक परीक्षा 02:00pm से 05:15pm तक परीक्षा चलने वाला है | बीएसईबी के द्वारा 12th Geography Answer Key 2026 कुल 10 सेट कोड में परीक्षा लिया जा रहा है | 05 February 12th Geography 100% सही आंसर की इस लेख में मिलने वाला है |
सेट A,B,C,D,E,F,G,H,I,J तक सेट कोड दिया जाएगा जिसका आंसर की नीचे दिया गया है | बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में बताया है की प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09:30am से 12:45pm तक परीक्षा चलने वाला है और द्वितीय पाली की परीक्षा 02:00pm से 05:15pm तब परीक्षा चलने वाला है |

03 February 12th Geography Answer Key 2026: 2 फरवरी, Geography Answer Key कैसे देखें ?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं Geography Answer Key 2026 देखने के लिए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com एवं https://objectivemcq.in/ के माध्यम से कक्षा 12वीं भूगोल विषय का 100% सही Answer Key देख सकते हैं।
बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षा 2026 में दोगुनी संख्या में प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जिनमें से केवल आधे प्रश्नों का ही उत्तर देना अनिवार्य होगा।
Bihar Board 12th Geography Answer Key 2026 Download करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा बिहार बोर्ड से संबंधित सभी विषयों की आंसर की, क्वेश्चन पेपर, मॉडल पेपर एवं लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमेशा गूगल पर सर्च करें https://objectivemcq.in/।
हर जरूरी जानकारी से अपडेटेड रहना सभी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
1. मानव विकास की अवधारणा निम्नलिखित में से किस विद्वान की देन है?
(a) प्रो० आमर्त्य सेन
(b) डॉ० महबूब-उल-हक
(c) एल०सी० सेम्पुल
(d) रैटजेल
Ans. (b)
2. निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
(a) आकार में वृद्धि
(b) गुण में धनात्मक परिवर्तन
(c) आकार में स्थिरता
(d) गुण में साधारण परिवर्तन
Ans. (b)
3. डॉ० महबूब-उल-हक मूल निवासी थे-
(a) भारत
(b) पाकिस्तान
(c) अफगानिस्तान
(d) इराक
Ans. (b)
4. केरल में साक्षरता दर कितने प्रतिशत है?
(a) 92.4 प्रतिशत
(b) 93.91 प्रतिशत
(c) 47.53 प्रतिशत
(d) 54.16 प्रतिशत
Ans. (b)
5. यू०एन०डी०पी० (UNDP) किस वर्ष से मानव विकास सूचकांक प्रकाशित कर रहा है?
(a) 1985
(b) 1999
(c) 1990
(d) 1995
Ans. (c)
6. निम्नलिखित में से किस देश का मानव विकास सूचकांक भारत से उच्च नहीं है?
(a) श्रीलंका
(b) ट्रिनिडाड
(c) टोबैगो
(d) म्यांमार
Ans. (d)
7. विश्व में सबसे अधिक प्रजनन दर वाला देश है?
(a) नाइजर
(b) युगाण्डा
(c) माली
(d) सोमालिया
Ans. (a)
8. निम्नलिखित में से कौन-सा आयु वर्ग नहीं है?
(a) 0-14 वर्ष
(b) 15-59 वर्ष
(c) 60 वर्ष से अधिक
(d) 90 वर्ष से अधिक
Ans. (d)
9. निम्नलिखित में से कौन-सी रोपण फसल नहीं है?
(a) कॉफी
(b) गन्ना
(c) गेहूँ
(d) रबड़
Ans. (c)
10. सहकारी कृषि का सफल परीक्षण किस देश में किया गया है?
(a) रूस
(b) डेनमार्क
(c) भारत
(d) नीदरलैंड
Ans. (b)
11. फूलों की कृषि कहलाती है-
(a) फार्मिंग
(b) फैक्टरी फार्मिंग
(c) मिक्सड फार्मिंग
(d) फ्लोरी कल्चर
Ans. (d)
12. खट्टे रसदार फलों की कृषि संबंधित है-
(a) बाजारीय सब्जी कृषि
(b) भूमध्यसागरीय कृषि
(c) रोपण कृषि
(d) सहकारी कृषि
Ans. (b)
13. ब्राजील के कॉफी बागान को क्या कहा जाता है?
(a) फेजेण्डा
(b) एजेण्डा
(c) मिल्पा
(d) लदांग
Ans. (a)
14. हॉर्टिकल्चर (Horticulture) संबंधित है-
(a) फूल से
(b) अन्न से
(c) दाल से
(d) फल एवं सब्जी से
Ans. (d)
15. रूर कोयला क्षेत्र किस देश में स्थित है?
(a) फ्रांस
(b) जर्मनी
(c) बेल्जियम
(d) डेनमार्क
Ans. (b)
16. अंगूर की खेती कहलाती है-
(a) सेरीकल्चर
(b) विटीकल्चर
(c) पिसीकल्चर
(d) इनमें से कोई नही
Ans. (b)
17. निम्नलिखित में कौन-सा देश कोयला का सबसे बड़ा उत्पादक है?
(a) भारत
(b) आस्ट्रेलिया
(c) यू०एस०ए०
(d) चीन
Ans. (d)
18. सर्वोत्तम किस्म का कोयला है-
(a) एन्थ्रेसाइट
(b) बिटुमिनस
(c) लिग्नाइट
(d) पीट
Ans. (a)
19. विस्तृत व्यापारिक अनाज उत्पादक कृषि नहीं की जाती है-
(a) प्रेयरी क्षेत्र में
(b) स्टैपीज क्षेत्र में
(c) पम्पास क्षेत्र में
(d) अमेजन बेसिन में
Ans. (d)
20. ‘किरुकुक’, जो विश्व में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तेल क्षेत्र है, कहाँ स्थित है?
(a) ईरान
(b) कुवैत
(c) इराक
(d) रूस
Ans. (c)
21. निम्नलिखित में कौन खाद्य फसल है?
(a) गेहूँ
(b) गन्ना
(c) कॉफी
(d) चुकुन्दर
Ans. (a)
22. चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन है?
(a) श्रीलंका
(b) भारत
(c) चीन
(d) म्यांमार
Ans. (c)
23. रबी की फसल पैदा होती है-
(a) शीत ऋतु में
(b) वर्षा ऋतु में
(c) ग्रीष्म ऋतु में
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans. (a)
24. मसाबी श्रेणी का सम्बन्ध किससे है?
(a) लौह-अयस्क
(b) कोयला
(c) ताँबा
(d) सोना
Ans. (a)
25. रबर किस प्रकार की कृषि की उपज है?
(a) रोपण कृषि
(b) भूमध्यसागरीय कृषि
(c) प्रारम्भिक स्थायी कृषि
(d) मिश्रित कृषि
Ans. (a)
भूगोल वह विज्ञान है जिसमें पृथ्वी की भौतिक विशेषताओं, मानव क्रियाओं तथा प्राकृतिक और मानव निर्मित परिवेश के बीच संबंधों का अध्ययन किया जाता है। यह विषय यह समझने में सहायता करता है कि मानव और प्रकृति एक-दूसरे को कैसे प्रभावित करते हैं। भूगोल का स्वरूप वर्णनात्मक, विश्लेषणात्मक तथा व्यावहारिक होता है।
2. मानव भूगोल क्या है?
उत्तर:
मानव भूगोल भूगोल की वह शाखा है जिसमें मानव की गतिविधियों, जनसंख्या, बस्तियों, उद्योग, कृषि तथा परिवहन का अध्ययन किया जाता है। इसमें यह देखा जाता है कि प्राकृतिक वातावरण मानव जीवन को कैसे प्रभावित करता है और मानव अपनी आवश्यकताओं के लिए पर्यावरण में कैसे परिवर्तन करता है।
3. प्राकृतिक भूगोल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
प्राकृतिक भूगोल में पृथ्वी की प्राकृतिक संरचनाओं जैसे पर्वत, मैदान, नदियाँ, जलवायु, मिट्टी और वनस्पति का अध्ययन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक प्रक्रियाओं और उनके प्रभावों को समझना है। यह विषय प्राकृतिक आपदाओं को समझने में भी सहायक है।
4. जनसंख्या वृद्धि के कारण बताइए।
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि के मुख्य कारण जन्म दर का अधिक होना, मृत्यु दर में कमी, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार, स्वच्छता का विकास और खाद्य उत्पादन में वृद्धि है। इसके अलावा सामाजिक कारण जैसे अशिक्षा, बाल विवाह और परिवार नियोजन की कमी भी जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देते हैं।
5. जनसंख्या वितरण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
जनसंख्या वितरण से आशय पृथ्वी की सतह पर जनसंख्या के फैलाव से है। कुछ क्षेत्रों में जनसंख्या घनी होती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में विरल। प्राकृतिक कारक जैसे जलवायु, जल की उपलब्धता और उपजाऊ भूमि जनसंख्या वितरण को प्रभावित करते हैं।
6. भारत में जनसंख्या वृद्धि की समस्या समझाइए।
उत्तर:
भारत में तीव्र जनसंख्या वृद्धि एक गंभीर समस्या है। इससे बेरोजगारी, गरीबी, आवास की कमी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव बढ़ता है। संसाधनों पर अधिक भार पड़ता है जिससे पर्यावरण प्रदूषण और जीवन स्तर में गिरावट आती है।
7. नगरीकरण क्या है?
उत्तर:
नगरीकरण वह प्रक्रिया है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की जनसंख्या शहरों की ओर प्रवास करती है और नगरों का विस्तार होता है। औद्योगीकरण, रोजगार के अवसर, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ नगरीकरण को बढ़ावा देती हैं। इससे सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन होते हैं।
8. ग्रामीण बस्तियों की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
ग्रामीण बस्तियाँ कृषि पर आधारित होती हैं। यहाँ जनसंख्या कम होती है और लोग साधारण जीवन व्यतीत करते हैं। सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं तथा लोग प्रकृति के अधिक निकट रहते हैं। आधुनिक सुविधाओं की कमी ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख विशेषता है।
9. नगरों की समस्याएँ लिखिए।
उत्तर:
नगरों में जनसंख्या अधिक होने के कारण आवास की कमी, झुग्गी-झोपड़ियों की समस्या, प्रदूषण, यातायात जाम और अपराध बढ़ते हैं। जल और स्वच्छता की समस्या भी गंभीर होती है। इन समस्याओं से शहरी जीवन प्रभावित होता है।
10. परिवहन का महत्व बताइए।
उत्तर:
परिवहन मानव जीवन की रीढ़ है। यह वस्तुओं और लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने में सहायक होता है। परिवहन के विकास से व्यापार, उद्योग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है तथा राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है।
11. सड़क परिवहन की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
सड़क परिवहन सबसे सुलभ और लचीला साधन है। यह छोटे दूरी के लिए उपयुक्त है और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचने में सहायक है। कम पूँजी में निर्माण संभव होने के कारण यह भारत में सबसे अधिक विकसित परिवहन साधन है।
12. रेल परिवहन का महत्व समझाइए।
उत्तर:
रेल परिवहन भारी और थोक वस्तुओं को लंबी दूरी तक ले जाने में सहायक है। यह सस्ता और सुरक्षित साधन है। भारत में रेल परिवहन राष्ट्रीय एकता, आर्थिक विकास और क्षेत्रीय संपर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
13. जल परिवहन क्या है?
उत्तर:
जल परिवहन नदियों, झीलों और समुद्रों के माध्यम से किया जाने वाला परिवहन है। यह सबसे सस्ता साधन माना जाता है। भारी और अधिक मात्रा में वस्तुओं को ले जाने में जल परिवहन उपयोगी है, विशेषकर अंतरराष्ट्रीय व्यापार में।
14. संचार के साधन क्या हैं?
उत्तर:
संचार के साधनों में रेडियो, टेलीविजन, समाचार पत्र, मोबाइल फोन और इंटरनेट शामिल हैं। ये सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहायक होते हैं। संचार के विकास से विश्व एक वैश्विक गाँव बन गया है।
15. कृषि भूगोल से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
कृषि भूगोल में फसलों के वितरण, कृषि पद्धतियों और कृषि पर प्राकृतिक व मानवीय कारकों के प्रभाव का अध्ययन किया जाता है। यह विषय खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण विकास को समझने में सहायक है।
16. भारत में मानसून का महत्व बताइए।
उत्तर:
मानसून भारत की कृषि का आधार है। वर्षा पर ही फसलों की पैदावार निर्भर करती है। अच्छी मानसूनी वर्षा से कृषि उत्पादन बढ़ता है, जबकि असफल मानसून से सूखा और अकाल की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
17. उद्योग क्या है?
उत्तर:
उद्योग वह आर्थिक गतिविधि है जिसमें कच्चे माल को मशीनों और श्रम की सहायता से तैयार वस्तुओं में बदला जाता है। उद्योग रोजगार सृजन, राष्ट्रीय आय वृद्धि और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
18. लघु उद्योग का महत्व बताइए।
उत्तर:
लघु उद्योग कम पूँजी में अधिक रोजगार प्रदान करते हैं। ये ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हैं। लघु उद्योग आर्थिक असमानता को कम करने में सहायक होते हैं।
19. खनिज संसाधन क्या हैं?
उत्तर:
खनिज संसाधन पृथ्वी की सतह से प्राप्त प्राकृतिक पदार्थ हैं जिनका उपयोग उद्योगों में किया जाता है। कोयला, लोहा, तांबा और पेट्रोलियम प्रमुख खनिज संसाधन हैं। ये आर्थिक विकास के लिए आवश्यक हैं।
20. ऊर्जा संसाधनों का महत्व समझाइए।
उत्तर:
ऊर्जा संसाधन जैसे कोयला, जल विद्युत और सौर ऊर्जा औद्योगिक विकास की आधारशिला हैं। इनके बिना आधुनिक जीवन की कल्पना संभव नहीं है। ऊर्जा संसाधन उत्पादन और परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
21. नवीकरणीय ऊर्जा क्या है?
उत्तर:
नवीकरणीय ऊर्जा वे संसाधन हैं जिन्हें बार-बार उपयोग किया जा सकता है, जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और जल ऊर्जा। ये पर्यावरण के अनुकूल होते हैं और प्रदूषण कम करते हैं।
22. पर्यावरण प्रदूषण क्या है?
उत्तर:
पर्यावरण प्रदूषण वह स्थिति है जब वायु, जल और भूमि में हानिकारक पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है। इससे मानव स्वास्थ्य, वनस्पति और जीव-जंतुओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
23. जल प्रदूषण के कारण बताइए।
उत्तर:
जल प्रदूषण के प्रमुख कारण औद्योगिक अपशिष्ट, घरेलू कचरा, रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक हैं। इससे पीने योग्य जल की कमी होती है और जलजीव प्रभावित होते हैं।
24. वायु प्रदूषण के प्रभाव लिखिए।
उत्तर:
वायु प्रदूषण से श्वसन रोग, आँखों में जलन और हृदय रोग होते हैं। यह फसलों और वनस्पति को भी नुकसान पहुँचाता है। लंबे समय में यह जलवायु परिवर्तन का कारण बनता है।
25. वन संसाधनों का महत्व बताइए।
उत्तर:
वन संसाधन पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं। ये वर्षा में सहायता करते हैं, मिट्टी अपरदन रोकते हैं और जैव विविधता का संरक्षण करते हैं। वनों से हमें ईंधन, लकड़ी और औषधियाँ मिलती हैं।
26. मृदा अपरदन क्या है?
उत्तर:
मृदा अपरदन वह प्रक्रिया है जिसमें उपजाऊ मिट्टी की ऊपरी परत बह जाती है। यह जल और वायु के कारण होता है। इससे कृषि उत्पादन घटता है और भूमि बंजर हो जाती है।
27. मृदा संरक्षण के उपाय बताइए।
उत्तर:
मृदा संरक्षण के लिए वृक्षारोपण, सीढ़ीदार खेती, कंटूर जुताई और फसल चक्र अपनाना आवश्यक है। इन उपायों से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है।
28. आपदा क्या है?
उत्तर:
आपदा वह घटना है जो मानव जीवन और संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचाती है। भूकंप, बाढ़, सूखा और चक्रवात प्राकृतिक आपदाएँ हैं। इनसे निपटने के लिए आपदा प्रबंधन आवश्यक है।
29. आपदा प्रबंधन का महत्व बताइए।
उत्तर:
आपदा प्रबंधन से जान-माल की हानि कम की जा सकती है। यह आपदा से पहले, दौरान और बाद की योजनाओं पर आधारित होता है। इससे समाज को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
30. सतत विकास से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
सतत विकास का अर्थ है वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं से समझौता न करना। इसमें प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित और विवेकपूर्ण उपयोग किया जाता है।
Bihar Board 12th Geography Exam Answer Key 2026
(Exam Date : 05.02.2026)
| Q.No | Ans | Q.No | Ans | Q.No | Ans | Q.No | Ans |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | – | 11 | – | 21 | – | 31 | – |
| 2 | – | 12 | – | 22 | – | 32 | – |
| 3 | – | 13 | – | 23 | – | 33 | – |
| 4 | – | 14 | – | 24 | – | 34 | – |
| 5 | – | 15 | – | 25 | – | 35 | Update Soon |
| 6 | – | 16 | – | 26 | – | 36 | – |
| 7 | – | 17 | – | 27 | – | 37 | – |
| 8 | – | 18 | – | 28 | – | 38 | – |
| 9 | – | 19 | – | 29 | – | 39 | – |
| 10 | – | 20 | – | 30 | – | 40 | – |
| 41 | – | 42 | – | 43 | – | 44 | – |
| 45 | – | 46 | – | 47 | – | 48 | – |
| 49 | – | 50 | – | 51 | – | 52 | – |
| 53 | – | 54 | – | 55 | – | 56 | – |
| 57 | – | 58 | – | 59 | – | 60 | – |
| 61 | – | 62 | – | 63 | – | 64 | – |
| 65 | – | 66 | – | 67 | – | 68 | – |
| 69 | – | 70 | – | ||||